संडीला: बेनीगंज क्षेत्र के महुआ कोला गांव में हुई घटना में कई लोग हिरासत में, गांव में तैनात किया गया पुलिस बल
Sandila, Hardoi | May 28, 2026 बेनीगंज क्षेत्र के महुआ कोला गांव में बुधवार रात भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। प्रतिमा स्थापना रोकने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया,जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए।