धौलपुर: ओडेला रोड से पुलिस ने अवैध शराब के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में शराब की बरामद
शहर की निहालगंज थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर कर रविवार को रात अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही को अंजाम दिया था। कार्यवाही में पुलिस ने शराब की खरीद फरोख्त करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। निहालगंज थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि क्रेटा गाड़ी में अवैध शराब को ले जाने की मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर थाना स्तर की टीम का गठन किया