धौलपुर: कोतवाली थाना इलाके में अवैध बजरी भंडारण मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी किए गए गिरफ्तार
थाना पुलिस ने 28 जनवरी को केसर बाग और आईसीएल के जंगलों के पास 500 ट्रॉली से अधिक बजरी के स्टॉक को नष्ट कराया था। पुलिस ने मौके से 6 जेसीबी मशीन को भी जब्त किया था। जिसको लेकर कोतवाली थाने में वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि बजरी खनन के मामले में पुलिस ने तत्कालीन समय में दो लोगों को गिरफ्तार कर लि