धौलपुर: सागर पाड़ा चौकी के पास अवैध चंबल बजरी भरकर ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने किया ज़ब्त, चालक फरार
दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सागर पाड़ा चौकी के पास कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को दोपहर में एक ट्रक को जप्त किया है। कार्यवाही के दौरान ड्राइवर जंगलों में भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। कार्यवाही को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि ट्रेलर में डस्ट के नीचे सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी को आगरा की तरफ ले जान