धौलपुर: पंचायत समिति सभागार में राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का चुनाव हुआ संपन्न, जिला अध्यक्ष बने राजेश शर्मा
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के चुनावों में शिक्षक नेता राजेश शर्मा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। पंचायत समिति सभागार धौलपुर में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान कानूनगो संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील प्रधान, जिला निर्वाचन अधिकारी प्राध्यापक राजेश कुमार व सह निर्वाचन अधिकारी के रूप में केदार सिंह बघेल मौजूद रहे।