बहराइच: बंजरिया इलाके में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर,इलाज जारी
खैरीघाट थाने के ललुही पथार के मजरे पथार कलां के सिपाही लाल मजदूरी करके परिवार की आजीविका चलाता है। बेटी की उसने नवाबगंज इलाके के एक गांव में शादी तय की है। गुरूवार को तिलक जाना है। जबकि 26 अप्रैल को शादी होनी है। धन की कमी होने की वजह से उसने कई जगह उधार मांगा। उसे हर जगह इंकार ही मिला। व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बुधवार को अस्पताल में इलाज जा रही हैं।