बहराइच: नेपाल बॉर्डर से लगे बहराइच जनपद के इलाकों मे लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र गुरुवार से एफएसटी व एसएसटी टीमें होंगी क्रियाशील
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि बहराइच जनपद की सीमा से लगे नेपाल के जिलों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर से लगे विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार से एफएसटी व एसएसटी टीमें क्रियाशील हो जाएगी।