बहराइच: टोल प्लाजा के आगे आसाम चौराहा के पास से कोतवाली देहात पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा के आगे आसाम चौराहा के पास से एक अभियुक्त शाहरुख खान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त बलात्कार व पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।