बहराइच: मिढ़किया में थ्रेसर में हाथ जाने से गंभीर रूप से युवक हुआ घायल,इलाज जारी
सिरसिया थाने के मिढ़किया गांव में गेंहूं की कटाई के दौरान एक किसान का दांया हाथ थ्रेसर में चला गया। जिसके चलते हाथ कटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में सिरसिया सीएचसी से भिनगा जिला अस्पताल रेफर किए जाने पर बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया गया है । बहराइच अस्पताल में युवक का इलाज जारी है।