बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार से शुरू होगी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नामांकन प्रक्रिया, डीएम ने नामांकन स्थल का लिया जायज़ा
बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार यानी 18 अप्रैल से लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 25 अप्रैल तक जारी रहेगी। बुधवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नामांकन स्थल का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि संपूर्ण परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं साथ ही नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।