बहराइच: सलारपुर गल्ला मंडी पहुंची जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम के लिए चयनित कक्षों का लिया जायज़ा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बुधवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम के लिए चयनित कक्ष एवं कक्षोँ का जायज़ा लिया। थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सलारपुर गल्लामंडी के निरीक्षण के मौके पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित कराई जाएं।