बैतूल नगर: सदर ओवरब्रिज पर मिला अज्ञात युवक का शव, हिट एंड रन की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
बैतूल शहर के सदर ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बैतूल जिला चिकित्सालय भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो