रामपुर मनिहारन: देवबंद रोड पर टोमेटो सॉस फैक्ट्री पर छापा, 550 किलो सॉस नष्ट, गंदगी मिलने पर मशीनें की गईं सीज, मचा हड़कंप
रामपुर मनिहारा मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने देवबंद रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी के पास संचालित पाल ट्रेडर्स पर छापा मारा।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में निर्माण प्रक्रिया और स्वच्छता मानकों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं।