मुरैना नगर: शनि मेले पर कलेक्टर का अल्टीमेटम, कहा- 10 मई तक हर तैयारी पूरी करें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
मुरैना में शनि जयंती व शनिश्चरी अमावस्या मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ सख्त दिखे।उन्होंने निर्देश दिए कि 10 मई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी हों।मेला क्षेत्र में CCTV निगरानी, बैरिकेडिंग व तलाशी व्यवस्था रहेगी।नगर निकायों को साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।पानी,स्वास्थ्य,टेंट व बिजली की पुख्ता व्यवस्था के साथ लापरवाही पर चेतावनी दी।