सरदारशहर। भालेरी पुलिस ने तारानगर रोड क्षेत्र में कार्रवाई कर 8.5 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी मंगूराम ने बताया कि आरोपी की पहचान भालेरी निवासी 67 वर्षीय भगवानाराम जाट के रूप में हुई है।