बक्सर: नगर परिषद बक्सर में उप मुख्य पार्षद और वार्ड 20 के पार्षद के लिए आज से नामांकन, 28 जून को मतदान
Buxar, Buxar | May 28, 2025 नगर पालिका आम उप निर्वाचन 2025 को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका आम निर्वाचन उपरांत विभिन्न कारणों से रिक्त पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरा किया जाएगा. त्याग पत्र, मृत्यु की स्थिति में बक्सर में दो पद रिक्त है. जहां नामांकन की प्रक्रिया आज बुधवार को शुरू हो गई. 28 जून को दोनों पदों के लिए उपचुनाव के तहत मतदान होगा.