बक्सर: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर बक्सर में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा रेड डॉट चैलेंज व कार्यशाला का आयोजन
Buxar, Buxar | May 28, 2025 विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस 2025 के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 आवासीय उच्च विद्यालय बक्सर में रेड डॉट चैलेंज एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ० अदीबा परवीन ने उपस्थित बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता से सम्बंधित जानकारी दी।माहवारी के दौरान आने वाली समस्याओं को बताया गया।