कुलपहाड़: नगाराडाँग में आयोजित आदर्श रामलीला मंडल में बालि वध के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
हनुमान द्वारी मंदिर नगाराडाँग में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के अंतर्गत आदर्श रामलीला मंडल लेवा द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। शनिवार को सीता हरण, सुग्रीव-मित्रता और बालि वध की लीलाओं का प्रभावी प्रदर्शन हुआ।मंचन के दौरान भगवान राम द्वारा अत्याचारी बालि के वध का दृश्य प्रस्तुत होते ही पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।