बदायूं: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में मानवाधिकार संरक्षण मंच ने बदायूं क्लब में आयोजित की विशाल जनसभा
Budaun, Budaun | Dec 4, 2024 बांग्लादेश में हो रहे हिंदूओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले के विरोध में मानवाधिकार संरक्षण मंच के तत्वाधान में बदायूं क्लब में जनसभा व धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल तथा कई हिंदू संगठन के कार्यकर्ता व भाजपा के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।