प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) | सारण जिला ✨
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत सारण जिले के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में जरूरतमंद लोगों को आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का इलाज एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। योजना का लाभ प्राप्त कर मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराने वाले लाभार्थी अपने अनुभव साझा करते हुए आम लोगों से अपील कर रहे हैं कि आंखों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अवश्य जाएं और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं। सारण जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
1 views | Saharsa, Bihar | Sep 22, 2026