प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर कोलारस अनुभाग क्षेत्र के बदरवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उनके बलिदान और वीरता को नमन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रेरणा गीत शिक्षिका शशि गुप्ता ने प्रस्तुत किया।