आनंदपुरी: आनंदपुरी और बागीदौर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में अशोक गहलोत के निवास पर की मुलाकात
आनन्दपुरी उपखंड क्षेत्र सहित बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के नेतृत्व में जयपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।