फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के खजुरिया संपत में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
भुता थाना थाना क्षेत्र के खजुरिया संपत में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दि है । पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।