फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहपुर बनियान रोड से व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 44 देसी शराब पौबे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।