फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा तीन लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।