फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के बरखेड़ा में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के बरखेड़ा में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला ने मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।