आरा: बेहरा गांव में जमीन विवाद के चलते बदमाशों ने बुजुर्ग पति-पत्नी को किया जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Arrah, Bhojpur | Nov 20, 2026 भोजपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के बुजुर्ग पति-पत्नी जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।घायलों की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी मालती देवी है।