बछवारा: बछवाड़ा जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर मिथिलांचल एक्सप्रेस से गिरकर छात्रा घायल
बछवाड़ा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मिथिलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक छात्रा घायल हो गई। राजकीय रेल पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया