बेरो: पंचायत बेड़ो की मुखिया ने सचिवालय की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी
Bero, Ranchi | May 12, 2026 बेड़ो: बेड़ो प्रखंड अंतर्गत पंचायत बेड़ो की मुखिया सुशांति भगत ने पंचायत सचिवालय बेड़ो में उपस्थित सुविधाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय में आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं, विकास योजनाओं तथा सरकारी सुविधाओं की जानकारी साझा करते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।