बयाना: मारपीट के मामले में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बयाना कोतवाली थाना इलाके के चकनावली गांव में करीब डेढ़ साल पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन चारों को नगला भांड गांव से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी एक ही परिवार के बताए गए हैं।