दुर्ग में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में विकसित भारत जी-राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। संभाग आयुक्त ने ग्राम पंचायतों में व्यापक वृक्षारोपण, जल संरक्षण, सोक पिट निर्माण और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को मांग आधारित कार्ययोजना तैयार कर अधिक मानव दिवस सृजन, लंबित कार्यों की समयबद्ध पूर्णता तथा आवास निर्माण में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही निर्मित परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग एवं रखरखाव पर जोर दिया गया।
#WaterConservation #ViksitBharat_G_RAM_G #RuralDevelopment #Chhattisgarh
2 views | Durg, Chhattisgarh | Aug 22, 2026