लखनऊ के शहीद पथ पर बुधवार को वृंदावन योजना के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार सफारी कार अचानक बेकाबू होकर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 मीटर तक घिसटती चली गई और डिवाइडर में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि रेलिंग की एक लोहे की पट्टी कार का शीशा तोड़ते हुए केबिन के अंदर तक घुस गई。 इस दुर्घटना में वाहन चालक अमित कुमार वर्मा (36), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के ऑडिट अफसर आशीष कुमार और पीयूष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए。 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेदांता अस्पताल भेजा, जहां फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। हादसे के कारण शहीद पथ पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर सुचारू रूप से संचालित कराया। #unfollowers #harshauttarpradesh
Sadar, Lucknow | Jun 12, 2026