सिराथू: सौरई बुजुर्ग के प्राइमरी स्कूल में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
कड़ा बीआरसी के अंतर्गत आने वाले सौरई बुजुर्ग गांव के प्राइमरी स्कूल में अराजक तत्वों ने घुसकर तोड़फोड़ किया है। विद्यालय का काफी नुकसान हो गया है। सोमवार दोपहर सूचना पर पहुंचे प्रधानाध्यापक अजय साहू ने लिखित में एक शिकायत थाना में जाकर दिया है और बताया कि विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर फर्नीचर तोड़ा गया है।नल की टोटियां तोड़ी गई है गमले भी तोड़े गए हैं।