गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: विष्णुपद थाना क्षेत्र के पंत नगर में चोरी की कोशिश, संदिग्ध CCTV में कैद
गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत पंत नगर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पंत नगर स्थित एक घर में अज्ञात चोर देर रात चोरी की नीयत से घुसने का प्रयास कर रहा था।