लोहरदगा: 17 फरवरी को वीर बुधु भगत की जयंती, जतरा सह विकास मेला बनेगा जनआस्था का केंद्र: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत
लरका आंदोलन के प्रणेता अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाने को लेकर नव युवक सरना समिति नदिया एवं आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार रात लगभग 8 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुधीर टोप्पो ने की।