लोहरदगा: बक्सीडीपा इमली पेड़ के पास भिड़ीं दो बाइक, सड़क पर तड़पते दिखे दो युवा, राहगीरों ने दिखाई इंसानियत
(लोहरदगा)। सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा–घाघरा मुख्य पथ पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बक्सीडीपा इमली पेड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को संभाला और