लोहरदगा: किस्को पुलिस ने 11 साल पुराने मामले के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
लोहरदगा कोर्ट में शिकायत मामला संख्या 209/2015 के अभियुक्त को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किस्को पुलिस ने मडुवा पाठ निवासी नंदकेश्वर नगेसिया पिता राम मोहन नगेसिया को उसके आवास से धर दबोचा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने किया। उनके साथ सब इंस्पेक्टर सुजीत होर