लोहरदगा: बीएस कॉलेज स्टेडियम में 10 फरवरी से क्रिकेट का भव्य आयोजन, आचार संहिता के कारण जनप्रतिनिधियों की नो-एंट्री
लोहरदगा। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 10 फरवरी से बीएस कॉलेज स्टेडियम, लोहरदगा में एक भव्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में नगर क्षेत्र में आचार संहिता लागू है।