लोहरदगा: लोहरदगा में 10 फरवरी को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मुखियाओं से सहयोग मांगा
लोहरदगा में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 10:30 बजे पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिले के सभी पंचायत मुखियाओं से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित होगा।