बक्सर: बक्सर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, डीएम ने समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
Buxar, Buxar | May 5, 2026 प्रधान जिला जनगणना अधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनगणना 2027 की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता जनगणना कोषांग व सभी चार्ज अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 2 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगा।