मोठ: नगर पालिका की बैटरी चोरी का खुलासा, समथर पुलिस ने चोर को दबोचा; बैटरियां और बाइक की बरामदगी
Moth, Jhansi | Jul 3, 2026 समथर नगर पालिका परिषद परिसर से चोरी हुई दो बैटरियों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दोनों बैटरियां और चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया