इगलास: इगलास के एसडीएम ने पटाखा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश
Iglas, Aligarh | Nov 7, 2026 इगलास में त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में हाथरस रोड स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने स्थित मैदान में लगी पटाखा विक्रेताओं की दुकानों का उपजिलाधिकारी आयुष जायसवाल ने प्रशासनिक और पुलिस टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।