सुसनेर: तलाक केस विचाराधीन, फिर भी पत्नी का अपहरण; सोयत पुलिस ने 7 दिन में बरामद कर पति-जेठ को भेजा जेल
आज गुरुवार दोपहर 2 बजे सोयत टीआई रामगोपाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की सोयत थाना क्षेत्र के लालाखेड़ी में न्यायालय में तलाक का प्रकरण विचाराधीन होने के दौरान महिला के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई। 18 अक्टूबर को महिला के पति, जेठ सहित अन्य लोग उसे जीप में ले गए। SP के निर्देश पर गठित टीम ने 7 दिन में महिला को बरामद कर लिया। पति व जेठ को जेल भेजा है।