डौण्डी: सुशासन तिहार: नर्राटोला शिविर में 86 आवेदनों का मौके पर निराकरण, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित
Dondi, Balod | May 6, 2026 सुशासन तिहार के तहत बालोद जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। इसी कड़ी में डौण्डी विकासखंड के ग्राम नर्राटोला में आयोजित शिविर में आसपास के 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में कुल 402 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 86 का मौके पर ही निराकरण किया गया।