सुपौल: जन संवाद में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, मिले 18 आवेदन
Supaul, Supaul | Aug 24, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक जानकारी ली। जन संवाद के दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 18 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।