कटनी नगर निगम में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कटनी के ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माण कार्य के लिए बैंक लोन लेने के उद्देश्य से एनओसी जारी करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम के लिपिक आलोक गर्ग को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि लिपिक ने एनओसी जारी करने के एवज में ट्रांसपोर्टर से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
Huzur, Bhopal | Oct 23, 2026