गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा
CM ने कहा कि BJP ने मूल्यों और आदर्शों की राजनीति अपनाकर शून्य से शिखर तक की यात्रा की है।1985 में मात्र दो लोकसभा सीट हासिल करने वाली इस पार्टी की आज केंद्र सहित देश के 21 राज्यों में स्वयं की सरकार है।दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की यात्रा सत्ता प्राप्त की यात्रा नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा,सुशासन समृद्धि और समन्वय की बेहतर यात्रा है।