चैनपुर: चैनपुर थाना में जेल से छूटे 117 अपराधियों की परेड, एसपी ने अपराध छोड़ मुख्यधारा में लौटने की नसीहत दी
पलामू जिले के चैनपुर थाना परिसर में आपराधिक छवि वाले और विभिन्न मामलों में आरोपित रहे जेल से छूटे व्यक्तियों की रविवार दोपहर 1 बजे थाना में परेड कराई गई। परेड में कुल 117 लोग शामिल हुए। इनमें हत्या के 26, लूट के 15, चोरी के 15, आर्म्स एक्ट के 31 तथा अन्य मामलों में वांछित 28 व्यक्ति शामिल थे।