शाहजहांपुर: मदनापुर के मथाना में पानी निकास के विवाद में 2 पक्षों में चले लाठी-डंडें, दोनो पक्षों के 6 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मथाना में सतेंद्र सिंह का जितेंद्र सिंह से पानी निकास को लेकर विवाद चल रहा है। जितेंद्र ने खेत में पानी निकास के लिए नाली बना ली। जिसका सतेंद्र ने विरोध किया। रविवार की शाम विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने नाली को बंद कराने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस के सामने दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए।