शाहजहांपुर: मदनापुर के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपियों ने फायरिंग कर गांव के लोगों के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
थाना मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी भाईयों ने साथियो के बाद मिलकर गांव के कुछ लोगों के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव की महिला ने 13 मई को आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। छह जून को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नही की थी।